धारा 323 IPC क्या है? IPC 323 In Hindi

IPC या इंडियन पीनल कोड के बारे में आपने जरूर सुना होगा| IPC भारतीय कानूनों का एक संग्रह है| इसमें किसी अपराध की क्या सज़ा होगी इसके बारे में बात की गई है|

चलिए जानते है कि धारा 323 आईपीसी क्या है?

IPC 323 in Hindi

भारतीय दंड संहिता की धारा 323 कहती है-

यदि कोई व्यक्ति (धारा 334 में दिए गए मामलों को छोड़कर) जानबूझ कर किसी को अपनी इच्छा से चोट पहुँचाता है, तो उसे अधिकतम एक वर्ष तक का कारावास दिया जा सकता है, या एक हजार रुपए तक का जुर्माना या दोनों के साथ दंडित किया जा सकता है।

किसी को चोट पहुंचाने से तात्पर्य है कि साधारण मारपीट, लड़ाई-झगड़ा या किसी पिटाई करना|

यह एक ज़मानती, असंज्ञेय (Non-cognizable) अपराध है| इसके साथ ही यह केस किसी भी न्यायाधीश द्वारा सुना जा सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: