निषेचन किसे कहते हैं | What Is Fertilization in Hindi?

आज हम बात करेंगे कि निषेचन किसे कहते है? वनस्पति विज्ञान का यह टॉपिक (what is fertilization in hindi) स्कूल की पढाई के साथ-साथ competitive exams के लिए भी महत्वपूर्ण है|

निषेचन: जब नर युग्मक और मादा युग्मक आपस में मिलते हैं तो इसे ही निषेचन या fertilization कहते है|

निषेचन प्रकिया | निषेचन कैसे होता है?

  • जब परागकण (pollen grains) वर्तिकाग्र (stigma) पर पहुँचता है तब अंकुरण की प्रक्रिया शुरू होती है|
  • stigma पर pollen grains पानी का अवशोषण करके फूल जाता है|
  • जिसके कारण intine tube जैसी संरचना बनती है| इस नली जैसी संरचना को पराग नलिका कहते हैं|
  • पराग कण में जो केन्द्रक होता है वह निषेचन की प्रक्रिया के दौरान दो भागो में बंट जाता है|
  • एक भाग को जनन केन्द्रक तथा दूसरे को नलिका केन्द्रक कहा जाता है|
  • इसके बाद जनन केन्द्रक (generative nucleus) फिर दो भागों में बंट जाता है| जिसके फलस्वरूप दो नर युग्मक (male gamete) का निर्माण होता है|
  • फिर pollen tube भ्रूणकोष (embryo sac) में पहुँचता है|
  • इसके अलगे भाग में एक hole बन जाता है| इस hole के माध्यम से ही नर युग्मक embryo sac में पहुँचता है|
  • एक नर युग्मक अंड कोशिका से संयोग करता है जिसके फलस्वरूप युग्मनज या zygote का निर्माण होता है|
  • दूसरा male nucleus द्वितीयक केन्द्रक से संयोग करके endosperm का निर्माण करता है|
  • यह endosperm embryo को पोषण प्रदान करता है|
  • Zygote द्विगुणित (diploid) और endosperm त्रिगुणित (triploid) होता है|
  • वही egg और male gamete अगुणित (haploid) होते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: