भारत के प्रमुख बंदरगाह | Bharat Ke Pramukh Bandargah

बंदरगाह किसे कहते है: जिस तटीय क्षेत्र से व्यापारिक नौकाओं का आवागमन होता है वहां कई विशेष सुविधाएँ दी जाती है| इस प्रकार के क्षेत्र को ही बंदरगाह कहा जाता है| आज हम आपको “भारत के प्रमुख बंदरगाह” की लिस्ट देंगे|

भारत के प्रमुख बंदरगाह

एक देश के विकास के लिए सबसे जरुरी है व्यापार। व्यापार के लिए सबसे जरुरी है बंदरगाह। क्योंकि किसी भी देश का आयात-निर्यात इन्ही बंदरगाहों के माध्यम से होता है| भारत में 13 बड़े तथा 200 छोटे बन्दरगाह है|

भारत में प्राचीन काल से ही विदेशों के साथ व्यापार किया जाता रहा है| यह व्यापार जल और थल दोनों के माध्यम से होता था| व्यापार जब जलीय मार्ग से होता था तब यह सस्ता और जयादा सुरक्षत होता है|

आधुनिक काल में 1856 में “ब्रिटिश इण्डिया स्टीम कम्पनी” की स्थापना के साथ भारत में जहाजरानी परिवहन की शुरुआत हुयी।

बड़े बंदरगाहों की देखरेख भारत सरकार और छोटे बंदरगाहों की देखरेख राज्य सरकार द्वारा की जाती है|

भारत के प्रमुख बंदरगाह – Ports of India

भारत के प्रमुख बंदरगाहों की लिस्ट आगे दी गई है:

नाम नदी/समुद्र राज्य/UT
मुंबई अरबसागर महाराष्ट्र
पारादीप बंगाल की खाड़ी आंद्रप्रदेश, ओडिशा
चेन्नई बंगाल की खाड़ी तमिलनाडु
विशाखापट्टनम बंगाल की खाड़ी आन्ध्र प्रदेश
कांडला कच्छ की खाड़ी गुजरात
मुर्मुगाव अरबसागर गोवा
जवाहरलाल नेहरु अरबसागर महाराष्ट्र
कोचीन अरब सागर केरल
इन्नौर बंगाल की खाड़ी तमिलनाडु
हल्दिया कोलकाता-हुगली पश्चिम बंगाल
न्यू तूतीकोरिन बंगाल की खाड़ी तमिलनाडु
न्यू मंगलोर अरब सागर कर्नाटक
पोर्टब्लेयर बंगाल की खाड़ी अंडमान निकोबार

कई बार विभिन्न परीक्षाओं में ये प्रश्न आ चुका है:

भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह मुंबई है|

  • मुंबई– यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है| यही पर देश का सबसे आधुनिकतम बंदरगाह न्हावा शेवा भी स्थित है| यहाँ से सूती वस्त्र का निर्यात बहुतायत में किया जाता है|
  • कोलकाता/हल्दिया: इसका surface area सर्वाधिक है| यह एक ज्वारीय बंदरगाह है| हल्दिया/कोलकाता देश का पहला बंदरगाह है जो नदी पर स्थित है|
  • चेन्नई: यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है| तथा पूर्वी तट पर स्थित भारत का सबसे पुराना बंदरगाह है|
  • विशाखापत्तनम: Vizag भारत का सबसे गहरा बंदरगाह है| यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है| विशाखापत्तनम में जलयानों का निर्माण तथा मरम्मत कार्य होता है| Vizag से ही लौह अयस्क (iron ore) जापान को निर्यात किया जाता है|
  • पारादीप: यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है| यहाँ से भी जापान को लौह अयस्क (iron ore) का निर्यात किया जाता है|
  • एन्नोर: यह तमिलनाडु में स्थित है तथा एक नया बंदरगाह है| चेन्नई बंदरगाह का बार काम करने के लिए इसका निर्माण किया गया है| इसे Asian Development Bank की सहायता से बनाया गया है|
  • तूतीकोरिन: यह तमिलनाडु में स्थित एक कृत्रिम बंदरगाह है|
  • कांडला: यह प्राकृतिक बंदरगाह है| यहाँ पर Free Trade Zone स्थापित किया गया है| यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है| यह ज्वारीय बंदरगाह है|
  • मर्मुगोआ: यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है|
  • न्यू मंगलोर: यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है|
  • कोच्चि: यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है तथा मालाबार तट पर बेम्बनाद झील के पास स्थित है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: