Site icon Numbers Hindi

सौर मंडल या सोलर सिस्टम की पूरी जानकारी | Solar System in Hindi

Solar system in Hindi: के बारे में बच्चों को छोटी क्लास से ही पढ़ाया जाता है| मुझे पूरा भरोसा है कि आपने ने भी इस टॉपिक को पहले पढ़ रखा होगा| लेकिन मैं आज आपको solar system के बारे में compatitive exams के perspective से पूरी जानकारी दूंगा, जिससे आपको इंटरनेट पर किसी और आर्टिकल पर न जाना पड़े|

"Let's talk about Solar System in Hindi"

इसके अतिरिक्त Solar system टॉपिक पर सभी exams में कुछ न कुछ सवाल पूछे ही जातें है| इसलिए भी ये टॉपिक महत्वपूर्ण है|

सौरमंडल किसे कहते हैं | About Solar System in Hindi

सूर्य और इसके चारो ओर elliptical shape में चक्कर लगाते गृह, उपग्रह, धूमकेतु (Comet), उल्का (meteor), और क्षुद्र ग्रहों (Asteroids) के समूह को सौर मंडल कहतें हैं| जिसके केंद्र में सूर्य स्थित है और बाकि सारे आकाशीय पिंड इसका चक्कर लगातें हैं|

हमारे सौर मंडल में कितने गृह हैं? अगर ये पूछा जाए तो आप सभी बता देंगे कि हमारे सोलर सिस्टम में 8 गृह हैं|

महत्वपूर्ण सूचना:  महत्वपूर्ण study material तथा टिप्स और ट्रिक्स के लिए नीचे दिए गए links पर क्लिक करके हमे जरूर फॉलो करें -

सौर मंडल की उत्पत्ति कैसे हुई?

सौर मंडल की उत्पत्ति:  सौर मंडल की उत्पत्ति 5 बिलियन साल पहले हुई थी जब एक नए तारे का जन्म हुआ था जिसे हम सूर्य के नाम से जानते हैं। किसी तारे के आस-पास परिक्रमा करते हुए उन खगोलीय वस्तुओं के समूह को ग्रहीय मंडल कहा जाता है| जबकि परिक्रमा करते हुए खगोलीय पिंड तारे न हों जैसे कि ग्रह, बौने ग्रह, प्राकृतिक उपग्रह, उल्का, धूमकेतु और खगोलीय धूल।

चूँकि हमारे तारे का नाम सूर्य है इसलिए इसके गृहीय मंडल को सौर मंडल कहतें है| तो कुछ इस तरह हुई थी हमारे सौर मंडल की उत्पत्ति|

सूर्य (The Sun)

हमारा सौरमंडल जिस galaxy या मंदाकिनी में आता है उसे आकाश गंगा या Milkyway कहा जाता है| आकाशगंगा एक सर्पाकार galaxy है| इसमें लगभग 100 अरब (100 Billion) तारें हैं| हमारा सूर्य इन्ही तारों में से एक है| सूर्य पृथ्वी का निकटतम तारा है|

सूर्य की पृथ्वी से औसत दूरी 14.98 करोड़ किमी है| और पृथ्वी की तुलना में इसका व्यास 109 गुना है|

सौर पवन (Solar Wind in Hindi): सूर्य के कोरोना से बाहर की ओर प्रवाहित होने वाली प्रोटोन की धाराओं को सोलर विंड कहते हैं| इनका निर्माण प्लाज़्मा या ionised गैसों से होता है|

सौर ज्वाला (Solar flame): जब सूर्य की सतह पर दहकती हुई गैसें हज़ारों किलोमीटर ऊपर उठती है, तब इन्हे Solar flame कहते हैं|

सूर्यातप (insolation): जो विकिरण सूर्य से पृथ्वी तक पहुँचती है उसे insolation या सूर्यातप कहते है|

सौर मंडल में कितने गृह हैं?

हमारे सौर मण्डल में 8 परंपरागत गृह है| इसके आलावा बहुत से आकाशीय पिंड है जैसे बौने गृह या क्षुद्र गृह| चलिए गृहों के वर्गीकरण के बारे में जानतें है|

गृह कितने प्रकार के होतें है: दुनिया भर के खगोलशास्त्रियों का एक संघठन है International Astronomical Union. 2006 में IAU के एक सम्मलेन में सौरमंडल के पिंडो को 4 भागो में बांटा गया था|

  1. परंपरागत गृह: बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण
  2. बौने गृह: प्लूटो, शेरॉन, सेरस
  3. आंतरिक गृह: बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल
  4. बाह्य गृह: बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण
    • ये गैसीय प्लेनेट हैं|
    • इन्हे Jovian planet कहते हैं|

बुध गृह (Mercury)

सूर्य के सबसे निकट गृह है बुध| चलिए बुध गृह के बारे में कुछ बातें जानते हैं-

Note- 1 au (Astronomical Unit) = 150 million KMs

शुक्र गृह (Venus)

सूर्य से दूसरा सबसे नजदीक गृह शुक्र है| इसके वातावरण में कार्बन डाई ऑक्साइड (90%-95%) की अधिकता होने के कारण यह सौरमंडल का सबसे गर्म गृह है|

पृथ्वी गृह (Earth)

पृथ्वी यानी हमारा घर सौर मंडल का सबसे सघन गृह है| सूर्य से दूरी के आधार पर यह तीसरा तथा आकार के आधार पर यह पांचवा सबसे बड़ा गृह है| यहाँ पानी ठोस, द्रव और गैस तीनो अवस्थाओं में पाया जाता है|

इसे नीला गृह भी कहते हैं| ऑक्सीजन और पानी के फ़लस्वरूप इस गृह पर जीवन पाया जाता है|

मंगल गृह (Mars)

इसे लाल गृह भी कहते हैं| इस गृह का वातावरण लगभग पृथ्वी के सामान ही है| इसी कारण यहाँ जीवन की सर्वाधिक सम्भावना है| पृथ्वी से काफी मिलती-जुलती ऋतुएं पायी जाती है|

बृहस्पति गृह (Jupiter)

बृहस्पति सौर मंडल का सबसे बड़ा गृह है| जो पृथ्वी से लगभग 1300 गुना बड़ा है| इसमें ठोस सतह का आभाव है अर्थात यह एक गैसीय गृह है|

शनि (Saturn)

यह दूसरा सबसे बड़ा गृह है| इसमें सात छल्ले पाए जाते है| इस छल्लो की खोज गैलिलिओ ने करी थी|

अरुण गृह (Uranus)

यह एक ठंडा गृह है जिसके वायुमंडल में मीथेन की अधिकता है| यह गृह अपने अक्ष से 98° झुका होने के कारण लुढ़कता हुआ प्रतीत होता है|

source- NASA

ये गृह हरे रंग का दिखाई देता है|

वरुण गृह (Neptune)

वरुण और अरुण गृह को जुड़वा गृह कहते है| क्योकि इन ग्रहो का आकार और रंग मिलता जुलता है|

हमने सारे ग्रहों के बारे में तो जान लिया| अब चूँकि मैंने solar system in hindi के बारे में पूरी जानकारी देने की बात कही थी| इसलिए अब बात करते है हमारी पृथ्वी के एकलौते moon के बारे में|

चन्द्रमा (moon)

आशा करता हूँ कि about solar system in hindi का यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा| यदि आपका कोई और सवाल हो तो आप नीचे कमेंट में हमसे पूछ सकते है| हम जल्दी ही आपको रिप्लाई करेंगे|

सौर मंडल का सबसे बड़ा उपग्रह कौन सा है?

सौर मंडल का सबसे बड़ा उपग्रह गैनीमेड है|

सौर मंडल का सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है?

सौर मंडल का सबसे ऊँचा पर्वत निक्स ओलम्पिया या ओलम्पस मॉन्स है|

सौर मंडल में कितने ग्रह हैं?

हमारे सौर मण्डल में 8 परंपरागत गृह हैं|

Exit mobile version