Site icon Numbers Hindi

भारत के राष्ट्रपति की शक्तियां तथा कार्य के बारे में जानें

आम तौर पर हम सोचते है कि राष्ट्रपति के पास ज्यादा power नहीं होती| सारी power देश के प्रधानमंत्री ही अपने पास रखतें है| पर दोस्तों ऐसा सच नहीं है आज हम भारत के राष्ट्रपति की शक्तियां और कार्य के बारे में बात करेंगे|

यह Indian Polity का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है जो लगभग सभी exams के लिए जरुरी है

राष्ट्रपति की शक्तियां

भारत का राष्ट्रपति देश की कार्यपालिका का प्रधान होता है| इसलिए कार्यपालिका सारे कार्य राष्ट्रपति के नाम पर ही करती है| प्रधान मंत्री सरकार का प्रमुख होता है तथा राष्ट्रपति देश का प्रमुख होता है| भारत के राष्ट्रपति को अनेक शक्तियां प्राप्त है| जिनका वर्णन अग्रलिखित है|

नियुक्ति सम्बन्धी अधिकार

भारत का राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों, सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, CAG, राज्यों के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए अन्तर्राज्यीय परिषद् के सदस्य, मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत के महान्यायवादी (Attorney general), संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष, वित्त आयोग के सदस्यों, भारत के राजदूतों, अन्य राजनयिकों, तथा राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति करता है|

राष्ट्रपति की विधायी शक्तियां

राष्ट्रपति को निम्न विधायी शक्तियां भी प्राप्त होतीं है क्योंकि वह संसद का अभिन्न अंग होता है:

राष्ट्रपति की न्यायिक शक्तियां

संविधान के अनुच्छेद 72 के अनुसार राष्ट्रपति को किसी भी अपराध के लिए दोषी ठहराए गए व्यक्ति की सज़ा को माफ़ करने या कम करने का अधिकार है|

राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियां

  1. राष्ट्रीय आपातकाल
  2. राज्य आपातकाल (राष्ट्रपति शासन)
  3. वित्तीय आपातकाल

राष्ट्रपति की वीटो शक्तियां

भारत के राष्ट्रपति को तीन प्रकार की वीटो शक्तियां प्राप्त हैं-

FAQs

भारत में किसी भी राष्ट्रपति द्वारा पहली बार पॉकेट वीटो कब इस्तेमाल किया गया था?

ज्ञानी जैल सिंह भारत के ऐसे पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने विवादस्पद भारतीय डाक संशोधन विधेयक 1986 के सम्बन्ध में पहली बार पॉकेट वीटो का इस्तेमाल किया था|

राष्ट्रपतीय निर्वाचन में मतगणना कहां की जाती है?

मतों की गणना नई दिल्ली में रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में की जाती है।

राष्ट्रपति की शक्तियां कौन कौन सी है?

राष्ट्रपति की शक्तियां
नियुक्ति सम्बन्धी अधिकार
विधायी शक्तियां
आपातकालीन शक्तियां
राष्ट्रपति की वीटो शक्तियां

Exit mobile version